पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्यसतना

सतना-पन्ना रेल लाइन अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद

सकरिया तक इसी माह रेल सेवा शुरू करने की तैयारी

नागोद में जीएम-डीआरएम ने किया निरीक्षण, अमानगंज रेल लाइन के सर्वे पर हुई चर्चा

पन्ना। सतना-पन्ना रेल लाइन परियोजना को लेकर रेलवे ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह और मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ सतना से देवेंद्रनगर रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान रेल लाइन निर्माण, सुरक्षा मानकों और यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। जानकारी के अनुसार, सतना-पन्ना रेल लाइन का काम अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि इसी माह सकरिया तक रेल सेवा शुरू करने की तैयारी है। निरीक्षण दल में पीसीसीएम अरविंद कुमार रजक, पीसीओएम राजेश कुमार मंडल, पीसीईई (विद्युत) मुकेश, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रिंस विक्रम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और सतना के एरिया मैनेजर शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान नागोद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जेके सीमेंट के यूनिट हेड कपिल अग्रवाल, लॉजिस्टिक हेड एसएन गौड़ और कॉर्पोरेट अफेयर्स हेड पराग त्रिपाठी ने रेलवे अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान जेके सीमेंट की टीम और रेलवे अधिकारियों के बीच गुड्स शेड के निर्माण तथा सतना-पन्ना रेल लाइन को जल्द शुरू करने को लेकर चर्चा हुई। देवेंद्रनगर-अमानगंज रेल लाइन के सर्वे और भविष्य में इसके विस्तार की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। रेल लाइन शुरू होने से जेके सीमेंट सहित क्षेत्र के अन्य उद्योगों को कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्लिंकर और सीमेंट की ढुलाई रेल मार्ग से होने पर सड़क यातायात का दबाव कम हो सकता है। इससे परिवहन लागत और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना भी जताई जा रही है। रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को भी आवागमन का नया विकल्प मिलेगा। स्थानीय लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूरस्थ स्टेशनों तक जाने की परेशानी कम हो सकती है। साथ ही माल परिवहन बढ़ने से रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button