खेलपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

दूधिया रोशनी से जगमगाया छत्रसाल स्टेडियम, पहली बार होंगे नाइट फुटबॉल मैच

विधायक पन्ना के प्रयासों से खिलाडियों को मिली सुविधा

पन्ना। पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों से शहर के ऐतिहासिक छत्रसाल स्टेडियम नजरबाग में फ्लड लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे अब स्टेडियम में रात के समय भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। इसी क्रम में पन्ना के खेल इतिहास में पहली बार मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के अंतर्गत रात्रिकालीन फुटबॉल मुकाबले 10 और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इस आयोजन में विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। फ्लड लाइट की सुविधा शुरू होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच मिलने के साथ ही खेल प्रेमियों को भी रात में रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। पन्ना के चार खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के तहत पहला मुकाबला शनिवार, 10 अक्टूबर को शाम 5ः30 बजे बिल्ड अप स्पोर्ट्स क्लब पन्ना और नेशनल फुटबॉल अकादमी, महू-इंदौर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला रविवार, 11 अक्टूबर को शाम 5ः30 बजे नर्मद बेली फुटबॉल क्लब, मंडला और लायंस फुटबॉल अकादमी, जबलपुर के बीच होगा। छत्रसाल स्टेडियम में फ्लड लाइट की सुविधा से पन्ना में खेल गतिविधियों के विस्तार की उम्मीद है। अब दिन के साथ-साथ रात में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे। आयोजकों ने नगरवासियों और खेल प्रेमियों से स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। पन्ना में पहली बार होने जा रहे इन रात्रिकालीन फुटबॉल मुकाबलों को लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button