तकनीकीदेशपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

गुनौर स्वास्थ्य केंद्र में पांच दिन से भोजन व्यवस्था ठप

प्रसूताओं और मरीजों की बढ़ी परेशानी

गुनौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर में भर्ती मरीजों और प्रसूताओं को मिलने वाली भोजन सुविधा पिछले पांच दिनों से बंद होने का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों का आरोप है कि सुबह, दोपहर और शाम किसी भी समय भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके चलते दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से प्रसव एवं उपचार के लिए पहुंची महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के परिजनों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि शासन की निर्धारित व्यवस्था के तहत भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन पांच दिनों से भोजन वितरण बंद है। कई प्रसूताओं के परिजन दूरस्थ गांवों से आए हैं। ऐसे में उन्हें मरीजों के भोजन के लिए बाहर से व्यवस्था करनी पड़ रही है। इस संबंध में मीडिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ओमकार से जानकारी चाही तो उन्होंने भोजन व्यवस्था बंद होने के संबंध में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा, श्श्मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, मैं अभी इसे देखता हूं और जल्द ही व्यवस्था करवाता हूं। अस्पताल में कई दिनों तक भोजन सुविधा बाधित रहने की शिकायत से स्वास्थ्य केंद्र की निगरानी और प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेष रूप से प्रसव के बाद अस्पताल में भर्ती महिलाओं के लिए समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध होना आवश्यक है। क्षेत्रीय नागरिकों और प्रभावित परिवारों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि भोजन आपूर्ति की जिम्मेदारी संभालने वाले ठेकेदार की भूमिका की जांच की जाए और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही अस्पताल में तत्काल भोजन वितरण शुरू कराने की मांग की गई है, ताकि उपचार के लिए आने वाले मरीजों और प्रसूताओं को आगे इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button