तकनीकीपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

अजयगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा

अवैध शराब बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार

अजयगढ़। थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने पदभार संभालते ही अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। अजयगढ़ पुलिस ने ग्राम भानपुर मोड़ के पास जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, वहीं ग्राम भानपुर में अवैध शराब बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह एवं एसडीओपी अजयगढ़ शिवचरण बोहित के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भानपुर मोड़ के पास पुलिया पर दबिश दी। यहां टॉर्च की रोशनी में रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे सात व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों में माथुर रैकवार और बबली यादव निवासी कगरे का वारा, दीपक यादव, आशीष केवट, अनिल केवट एवं दौलत अहिरवार निवासी भानपुर तथा राजू राजपूत निवासी गनपतखोड़ा, थाना चंदला, जिला छतरपुर शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 6,950 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त कर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। सभी के विरुद्ध धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई की गई। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम भानपुर में नहर किनारे दबिश देकर पुष्पेंद्र यादव पिता सुखदेव यादव, निवासी भानपुर को अवैध शराब रखने और बिक्री करने के आरोप में पकड़ा। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखी देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। जब्त सामग्री की कीमत 7,350 रुपये बताई गई है। आरोपी शराब बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना, कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा आम नागरिकों को सरलता से पुलिस सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button