पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ अभियान के लिए भाजपा ने गठित की जिला टोली

अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन अनुसार भारतीय जनता पार्टी जिला पन्ना द्वारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए जिला टोली एवं कार्यक्रमों से जुड़े पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। इस संबंध में 20 अक्टूबर 2026 को जारी सूची में अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए संयोजक एवं सहयोगी सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार, जिला उपाध्यक्ष कमल लालवानी को जिला टोली का संयोजक बनाया गया है। सह-संयोजक के रूप में जिला महामंत्री माधवेन्द्र सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष पूनम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे परमार तथा पवई नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री बसंत दहायत को जिम्मेदारी दी गई है। अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे तथा पूर्व नगर मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा को शामिल किया गया है। लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ पदयात्रा के लिए पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्र चिंतन संवाद (बौद्धिक संवाद) के लिए जिला महामंत्री राजेन्द्र कुशवाहा, जिला मंत्री विजया राजे तथा अजयगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता को शामिल किया गया है। लोकतंत्र से भीड़तंत्र संवाद कार्यक्रम के लिए पन्ना नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे, जिला उपाध्यक्ष भास्कर पांडे तथा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय अहिरवार को जिम्मेदारी दी गई है। छात्रों की प्रतियोगिताओं के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव तथा जिला सह कार्यालय मंत्री ध्रुव चैबे को शामिल किया गया है। इसी प्रकार, घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ (इन्फ्लुएंसर्स आउटरीच) कार्यक्रम के लिए जिला मंत्री रामलाल लखेरा, जिला आईटी संयोजक बृजेंद्र खम्परिया तथा जिला मंत्री जगदीश पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेषांक पत्रिकाओं के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, जिला मंत्री अवध तिवारी तथा जिला मंत्री संगीता राय को शामिल किया गया है। सोशल मीडिया योजना के लिए जिला सोशल मीडिया संयोजक महेश साहू, सह-संयोजक हिमांशु दुबे तथा सह-संयोजक रोहित विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, साहित्य वितरण एवं भाषण की जिम्मेदारी जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप मजुमदार को, मीडिया वक्तव्य की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राजपूत को, प्रचार सामग्री एवं ब्रांडिंग की जिम्मेदारी जिला विधि प्रकोष्ठ संयोजक राजेश गुप्ता को तथा ऑप-एड एवं मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी मृगेन्द्र सिंह गहरवार को दी गई है। जिला टोली के गठन का उद्देश्य अभियान से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन में समन्वय स्थापित करना तथा निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाना है। अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क, संवाद, पदयात्रा, मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियों से जुड़े पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button