पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कसागर संभाग

पन्ना के दो पुलिसकर्मी केएफ रुस्तमजी पुरस्कार के लिए चयनित

निरीक्षक रोहित मिश्रा और प्रधान आरक्षक आशीष अवस्थी को मिलेगा 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार व प्रमाण-पत्र

पन्ना। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित केएफ रुस्तमजी पुरस्कार की सूची जारी की गई है। इसमें पन्ना जिले से थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा और साइबर सेल पन्ना में पदस्थ प्रधान आरक्षक आशीष अवस्थी का चयन किया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों का चयन उनकी उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुरस्कार की विशिष्ट श्रेणी में किया गया है।

सागर संभाग से पन्ना जिले के दो पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयन होने को पन्ना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस विभाग के अनुसार दोनों ने वर्ष 2025 के दौरान कर्तव्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के माध्यम से उल्लेखनीय पुलिसिंग में योगदान दिया। चयनित दोनों पुलिसकर्मियों को पुरस्कार के रूप में 50-50 हजार रुपये की राशि के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के लिए चयन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में भी उत्साह का माहौल है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने निरीक्षक रोहित मिश्रा और प्रधान आरक्षक आशीष अवस्थी को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों का चयन उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय पुलिसिंग के लिए महत्वपूर्ण सम्मान है। यह उपलब्धि पन्ना पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी बेहतर और समर्पित कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button