पन्नामध्यप्रदेशसागर संभाग
Trending

20 साल बाद भगवान श्री जुगल किशोर ने ओढ़ा कंबल, कमरिया स्वरूप में हुए अद्भुत दर्शन

24 घंटे की लगातार बारिश के बाद रात 11 बजे हुई विशेष आरती, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

User Rating: Be the first one !

पन्ना। पन्ना के ऐतिहासिक श्री जुगल किशोर जी मंदिर में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे एक अद्भुत और दुर्लभ संयोग देखने को मिला। लगातार 24 घंटे हुई बारिश के बाद भगवान श्री जुगल किशोर जी को कंबल ओढ़ाया गया और उन्होंने भक्तों को कमरिया स्वरूप में दर्शन दिए। मंदिर में यह विशेष दर्शन करीब 20 साल बाद हुए हैं। इससे पहले वर्ष 2005 में श्रद्धालुओं को भगवान के इसी स्वरूप के दर्शन हुए थे। मंदिर की वर्षों पुरानी परंपरा और मान्यता के अनुसार राधाष्टमी के बाद बयारी आरती के दौरान यदि लगातार 24 घंटे बारिश होती है, तो भगवान श्री जुगल किशोर जी गाय चराने के लिए निकलते हैं। बारिश और ठंड से भगवान को बचाने के लिए उन्हें कंबल ओढ़ाया जाता है। इसी परंपरा के तहत शुक्रवार रात भगवान को कंबल ओढ़ाया गया और कमरिया स्वरूप में विशेष श्रृंगार कर भक्तों को दर्शन कराए गए। इस दुर्लभ अवसर की जानकारी मिलते ही सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। लगातार बारिश के बावजूद भक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। रात में विशेष दर्शन के समय मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। भगवान श्री जुगल किशोर जी के दर्शन के लिए भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। विशेष दर्शन के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के कमरिया स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। बीस वर्ष बाद बने इस संयोग को श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा विशेष अवसर माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button