छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सेवा ज्योति कलश यात्रा में होंगे शामिल, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे….

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 7 अक्टूबर को बिलासपुर और अंबिकापुर प्रवास पर रहेंगे। वे बिलासपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति कलश यात्रा तथा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अंबिकापुर में विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को सुबह साढ़े सात बजे नवा रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह साढ़े नौ बजे बिलासपुर में बहतराई खेल स्टेडियम में सेवा ज्योति कलश यात्रा में शामिल होंगे। ज्योति कलश यात्रा बहतराई खेल स्टेडियम से सरकंडा खेल परिसर तक आयोजित है।

उप मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे बहतराई स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। वे दोपहर 2 बजे बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे अंबिकापुर में सरगुजा और सूरजपुर जिलों के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों एवं योजनओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। वे अंबिकापुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button