छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News: मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट काम करने वालों को किया सम्मानित

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मंत्रालय महानदी भवन में ई-ऑफिस के माध्यम से सरकारी फाइलों का तेजी से निपटारा करने, समय पर कार्यालय पहुंचने और आई-गाट कर्मयोगी प्रशिक्षण कोर्स पूरा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट काम करने वालों को प्रशंसा पत्र दिए और उन्हें बधाई दी।

मुख्य सचिव ने कहा कि मंत्रालय में सुबह 10 बजे से पहले पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने समय पर कार्यालय आने और सरकारी कामकाज को प्रभावी बनाने के प्रयासों की सराहना की। सितंबर महीने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

ई-ऑफिस में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पहले स्थान पर

ई-ऑफिस पर विभागों के प्रदर्शन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। आदिम जाति विकास विभाग दूसरे और चिकित्सा शिक्षा विभाग तीसरे स्थान पर रहा।

संयुक्त सचिव श्रेणी में आदिम जाति विकास विभाग के भूपेन्द्र कुमार राजपूत पहले, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के अनुपम त्रिवेदी दूसरे और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिदानंद आलोक तीसरे स्थान पर रहे।

उप सचिव श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग की लवीना पाण्डे ने पहला स्थान हासिल किया। सामान्य प्रशासन विभाग-1 के किशोर कुमार भूआर्य दूसरे और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के दूरदेशी राम सोन्टापर तीसरे स्थान पर रहे।

अवर सचिव श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के पूरन लाल साहू पहले, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के भूपेन्द्र सिंह राजपूत दूसरे और गृह विभाग के सोनचंद साहू तीसरे स्थान पर रहे।

अनुभाग अधिकारी और सचिवालय सहायकों को भी मिला सम्मान

अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विरेन्द्र कुमार पहले स्थान पर रहे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की पी. दुर्गा दूसरे और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के शिवकुमार गोड़ तीसरे स्थान पर रहे।

सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वर्षा रानी अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया। सामान्य प्रशासन विभाग-1 के बेरनाथ कूजूर दूसरे और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रिया बागड़े तीसरे स्थान पर रहीं।

वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में सामान्य प्रशासन विभाग-1 के धनेश्वर पटेल पहले, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सलीम शैलेन्द्र टोप्पो दूसरे और चिकित्सा शिक्षा विभाग की ललिता राय तीसरे स्थान पर रहीं।

कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रतीक्षा खलखो पहले, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अजय राठिया दूसरे और प्रभु सिंह राठिया तीसरे स्थान पर रहे। टेक्निकल सेक्शन में चिकित्सा शिक्षा विभाग के राम नरेश पाल पहले, ऋषिकेश मिर्चे दूसरे और तृप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।

समय पर कार्यालय पहुंचने वाले टॉप-10 कर्मचारियों को सम्मान

समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति के लिए भी 10 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें सहायक अनुभाग अधिकारी शिवचरण राठौर, भृत्य सेठलाल यादव, सहायक अनुभाग अधिकारी मीरा, गामिनी वर्मा, अवर सचिव भूपेन्द्र सिंह राजपूत, अनुभाग अधिकारी मंजूषा राजपूत, सहायक अनुभाग अधिकारी दीपक श्रीवास, अनुभाग अधिकारी शिवकुमार गोड़, संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत और अनुभाग अधिकारी महेश कुमार तिवारी शामिल हैं।

आई-गाट कर्मयोगी प्रशिक्षण में मंजूषा मिश्रा ने किए 255 कोर्स

आई-गाट कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की मंजूषा मिश्रा ने 255 प्रशिक्षण कोर्स पूरे कर पहला स्थान हासिल किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विरेन्द्र ध्रुव 235 कोर्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पशुपालन विभाग के संतोष क्षत्रिय ने 136 कोर्स पूरे कर तीसरा स्थान हासिल किया।

जिला कार्यालयों और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारी भी सम्मानित

ई-ऑफिस में बेहतर काम करने के लिए कबीरधाम जिला कार्यालय के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह धुर्वे, दुर्ग के कलेक्टर अभिजीत सिंह, बलौदाबाजार के कलेक्टर कुलदीप शर्मा, अपर कलेक्टर निशा नेताम मण्डावी और डिप्टी कलेक्टर रामरतन प्रसाद दुबे को भी सम्मानित किया गया।

विभागाध्यक्ष कार्यालयों की व्यक्तिगत श्रेणी में उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव पहले स्थान पर रहीं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बेनीराम साहू दूसरे, वाणिज्यकर विभाग के तेजराम बढ़ई तीसरे, उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक जॉन तिग्गा चौथे और नगरीय प्रशासन विभाग की सौमित्रा प्रधान पांचवें स्थान पर रहीं।

इस सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी कामकाज में डिजिटल व्यवस्था, फाइलों के समय पर निपटारे, नियमित उपस्थिति और कर्मचारियों के प्रशिक्षण को प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button