पन्नामध्यप्रदेशराजनीती

समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रहे उपस्थित

पन्ना। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर जिला इकाई ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम वार्ड नंबर 13, भगवान विश्वकर्मा मंदिर के पास आयोजित हुआ, जिसमें । कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने नेताजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया और उसके बाद सभी ने फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयराम यादव ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, गरीबों और पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाजवादी आंदोलन को नई दिशा दी और सादगी, संघर्ष तथा जनसेवा के आदर्श स्थापित किए। आज हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को और मजबूत करना है, ताकि उनका सपना साकार हो सके। श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष जयराम यादव, जिला प्रवक्ता सतीश दुबे, युवा नेता मोहम्मद रहीम, कार्यालय मंत्री अरविंद पाठक, शहर नेता पंकज यादव, जिला सचिव केशवराम, पन्ना ब्लॉक नेता मिट्ठू सिंह, शहर नेता वीरेंद्र सिंह यादव, अरबीन मोहम्मद, सपा नेता प्रकाश गौड़, युवा नेता बॉबी वैध सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता के साथ नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button