किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
खरीफ फसलों के पंजीयन, अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे और सोसायटियों में खाद-बीज उपलब्ध कराने की उठाई मांग

सलेहा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने सलेहा में कलेक्टर पन्ना के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से खरीफ फसलों के विक्रय हेतु पंजीयन नहीं हो पाने, अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने तथा स्थानीय सोसायटियों में खाद-बीज उपलब्ध कराने जैसे प्रमुख मुद्दे उठाए गए। ज्ञापन में मांग की गई कि खरीफ फसलों के विक्रय हेतु जिन किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है, उनका पंजीयन कराया जाए, ताकि वे अपनी उपज का विक्रय कर सकें। इसके साथ ही अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। वहीं, स्थानीय सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई, जिससे किसानों को समय पर कृषि सामग्री मिल सके। कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बबलू गौतम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जीवनलाल सिद्धार्थ, जिला पंचायत सदस्य ममता शर्मा, शिवेंद्र सिंह, रामकृष्ण चैरसिया, अरविंद चैरसिया सहित कांग्रेस के जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।




