Breaking Newsपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

बालिका छात्रावास में विवाद, प्राचार्य से भिडे सीएसी और अधीक्षिका

बच्चों का खाना बंद करने की धमकी के बाद डीपीसी ने दिया कार्यवाही का भरोसा

पन्ना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास कुंजवन में हुआ विवाद सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जाता है कि छात्रावास अधीक्षका निर्मला पाठक और उनके पति सीएसी सुभाष पाठक का पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल कुंजवन के प्राचार्य प्रशांत कुमार गुप्ता से विवाद हुआ। आरोप है कि सीएसी सुभाष पाठक बिना अनुमति छात्रावास परिसर में पहुंचे और अधीक्षका के लाखों रुपये के बिल-वाउचर बिना नोटशीट प्रक्रिया पूरी किए पास कराने के लिए प्राचार्य पर दबाव बनाया। इतना ही नहीं काम नहीं होने पर बच्चों को अगले दिन से भोजन नहीं मिलने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। बताया गया है कि सुभाष पाठक शासकीय माध्यमिक शाला ककरहटा में पदस्थ हैं और जिला पंचायत सीईओ द्वारा उन्हें कार्यवाहक सीएसी की जिम्मेदारी दी गई थी। मामले में छात्रावास में पुरुषों के प्रवेश को लेकर भी सवाल उठे हैं। इस मामले पर डीपीसी किरण कौशिक ने बताया कि बालिका छात्रावास की गाइडलाइन के अनुसार सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना और शाम पांच बजे के बाद किसी पुरुष का प्रवेश प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि पानी को लेकर विवाद की सूचना पर वार्डन और प्राचार्य को समझाइश दी गई थी। बिलों को लेकर दबाव बनाने और विवाद बढ़ने का मामला गंभीर है। डीपीसी ने स्पष्ट किया कि बिलों का भुगतान नियमानुसार ही किया जाएगा। बच्चों को भोजन नहीं देने की धमकी की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button