तकनीकीपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

गल्ला मंडी क्षेत्र में फंदे से लटका मिला चाय दुकानदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

पन्ना। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी स्थित एक मकान में 36 वर्षीय चाय दुकानदार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र विश्वकर्मा पिता बलराम विश्वकर्मा, निवासी गल्ला मंडी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र गल्ला मंडी के सामने चाय की दुकान लगाकर अपना जीवनयापन करता था। उसकी शादी करीब ढाई वर्ष पहले हुई थी। मकान में उसका शव फंदे से लटका मिलने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। युवक की अचानक मौत से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत से जुड़े तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button