वैष्णव माता विधि महाविद्यालय में युवा संसद का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किया गया आयोजन

पन्ना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वैष्णव माता विधि महाविद्यालय, पन्ना में गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को “विकसित भारत-2047 संवैधानिक मूल्य, चुनौतियाँ, संभावनाएँ एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों, तार्किक चिंतन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जे.के. वर्मा प्राचार्य छत्रसाल शासकीय पी.जी. कॉलेज पन्ना, डॉ. पी.पी. मिश्रा प्राध्यापक, छत्रसाल शासकीय पी.जी. कॉलेज पन्ना तथा डॉ. निशा जैन, सेवानिवृत्त प्राचार्य उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के संचालक श्री अंकुर त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य महोदय श्री राजकुमार सेन के निर्देशन में युवा संसद के दौरान विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली का अनुकरण करते हुए प्रश्नकाल, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, स्थगन प्रस्ताव तथा विधेयक पर चर्चा जैसी संसदीय प्रक्रियाओं में सहभागिता की। इस कार्यक्रम की प्रभारी गरिमा जैन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका में प्रगति सिंह बुन्देला, प्रधानमंत्री की भूमिका में कुलदीप सेन एवं नेता प्रतिपक्ष के रूप में शिवम वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम के दौरान अविनाश पाण्डेय, मनोज गौर, बृजकिशोर त्रिपाठी, अमित पाण्डेय, अब्बास मोहम्मद, विमल रैकवार, मनोज जड़िया, कृष्ण कुमार हल्दर, भरत सिंगरौल, महेन्द्र सिंह, योगेश खरे, नीलकमल कुशवाहा, पंकज पाण्डेय, अनुपम तिवारी, नीतिका डनायक, श्रद्धा सिंह, एमिल, रानी यादव, गरिमा जैन, सेफिया रिजवी, सरिता अग्रवाल एवं भूमि गर्ग सहित समस्त छात्र-छात्राओं का योगदान रहा।




