पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

अजयगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा एक्शन, 16 आरोपी गिरफ्तार

44 लीटर कच्ची महुआ शराब और देशी प्लेन के 203 क्वार्टर जब्त

अजयगढ़। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अजयगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई करते हुए 16 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 44 लीटर कच्ची महुआ शराब और देशी प्लेन शराब के 203 क्वार्टर जब्त किए हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 25 हजार 40 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चैहान एवं एसडीओपी अजयगढ़ अरविंद सिंह दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने पुलिस टीम गठित कर यह कार्रवाई की। पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश देकर अवैध रूप से शराब रखने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस कार्रवाई में बनहरीकला निवासी श्रीचन्द्र यादव, बीरा निवासी राजाभैया केवट, रामप्रसाद केवट और रतिराम नामदेव, चंदौरा निवासी रामभेद राजपूत और रज्जू यादव, भापतपुर कुर्मियान निवासी मुकेश सेन, पड़रहा निवासी विक्रम सिंह परमार, भटियातरे निवासी रबि सिंह, प्रतापपुर निवासी संतोष अहिरवार, सिंहपुर निवासी तिजवा प्रजापति, विश्रामगंज निवासी कमल आदिवासी, अजयगढ़ निवासी बाबू सोनकर, देवपुर निवासी कुलदीप कुमार वर्मा, शहरूख खान आगरा मोहल्ला पन्ना तथा देवगांव निवासी सुनील कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जब्त शराब के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button