पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

अजयगढ़ में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, चुनाव प्रक्रिया को लेकर जताया विरोध

पन्ना। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान के निर्देश पर अजयगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित रैली की शुरुआत माधोगंज चैराहे से हुई।

यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। प्रदर्शन के दौरान ‘वोट चोर, मिलेंगे बीजेपी के दफ्तर में’ जैसे नारे लगाए गए। रैली का समापन जय स्तंभ पर हुआ, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदान प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए चुनाव व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में जिला महासचिव हसीब खान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश जाटव, जिला सचिव राजू यादव, रवि यादव, विकास तिवारी, जीतू यादव, देवेंद्र सोनकर, पुष्पेंद्र, बालकरण यादव, रामखिलावन, शिवम माली, मोनिष साहिल, नरेंद्र केवट, कमलेश गुप्ता और अशोक सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button