पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

पुलिस महकमे में फेरबदल, पांच थानों सहित छह अधिकारियों की पदस्थापना बदली

हेमंत नायक को कोतवाली और रोहित मिश्रा को अमानगंज की कमान

पन्ना। जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक दृष्टि से फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने छह पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। गुरुवार 22 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार पांच थाना प्रभारियों सहित रक्षित केंद्र में पदस्थ एक निरीक्षक की नवीन पदस्थापना की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर को रक्षित केंद्र पन्ना भेजा गया है। अमानगंज थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार नायक को कोतवाली पन्ना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा को अमानगंज थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार रक्षित केंद्र पन्ना में पदस्थ निरीक्षक गिरिजाशंकर बाजपेयी को धरमपुर थाने की कमान सौंपी गई है। देवेंद्रनगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव को अजयगढ़ थाना प्रभारी तथा धरमपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल सिंह राजपूत को देवेंद्रनगर थाना प्रभारी पद पर स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल के लिए रवाना करने और आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button