तकनीकीमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

रैपुरा.मोहन्द्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसाए पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पन्ना। रैपुरा.मोहन्द्रा मार्ग पर गुरुवार को ताखौरी पुलिया के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप कैंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार संतुलन खो बैठा और पुलिया के नीचे जा गिरा। मृतक की पहचान बलदेव सिंह पिता निरन सिंहए उम्र लगभग 35 वर्षए निवासी ग्राम दमुईया बिलपुरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल बलदेव सिंह को उपचार के लिए रैपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गयाए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक डॉण् एमएल चैधरी ने बताया कि युवक को अस्पताल लाए जाने पर परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया गया। शव को मॉर्चुरी में रखवाकर पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button