पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

नामदेव जयंती पर अमानगंज में निकली भव्य शोभायात्रा

मंदिर निर्माण के लिए उठी भूमि आवंटन की मांग

अमानगंज। संत शिरोमणि नामदेव जयंती के अवसर पर नगर अमानगंज स्थित साईं मंडप में भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन एवं हवन के साथ हुआ। इसके पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। वहीं डीजे की धुन पर युवाओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। शोभायात्रा में द्वारी, गुनौर, महेवा, पन्ना, सिमरिया, सांटा, गड़ोखर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। समारोह के दौरान अमानगंज में संत शिरोमणि नामदेव मंदिर निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग उठाई गई। समाज के पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button