तकनीकीदेशपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

रैपुरा में धान खरीदी की सीमा 40 से बढ़ाकर 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने की मांग

रैपुरा। रैपुरा तहसील में धान खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर नीरज बड़ागांव ने मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रैपुरा तहसील में भी अमानगंज, गुनौर एवं शाहनगर तहसीलों की तरह धान खरीदी की सीमा 40 से बढ़ाकर 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निर्धारित करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से नीरज बड़ागांव ने बताया कि रैपुरा तहसील में बड़ी संख्या में किसान धान की खेती करते हैं और उनकी आजीविका कृषि पर निर्भर है। ऐसे में धान का बेहतर उत्पादन होने के बावजूद खरीदी की सीमा कम रहने से किसानों को अपनी पूरी उपज बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जब एक ही जिले की अन्य तहसीलों में प्रति हेक्टेयर अधिक मात्रा में धान खरीदी की व्यवस्था है तो रैपुरा तहसील के किसानों को भी समान लाभ मिलना चाहिए। खरीदी सीमा में अंतर होने से क्षेत्र के किसानों में असंतोष की स्थिति बन रही है। नीरज बड़ागांव ने नेता प्रतिपक्ष से इस मामले को संबंधित स्तर पर उठाने की मांग करते हुए कहा कि रैपुरा तहसील में धान खरीदी की सीमा 40 से बढ़ाकर 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की जाए। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिलेगी और जिले की विभिन्न तहसीलों में खरीदी व्यवस्था की असमानता भी दूर हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button