तकनीकीदेशपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई- सांसद विष्णु दत्त शर्मा

दिशा की बैठक में सिंचाई परियोजनाओं से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास

पन्ना। खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। सांसद ने अधिकारियों को पारदर्शिता और ईमानदारी से शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लापरवाह ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा। बैठक में पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, जनपद पंचायत पवई अध्यक्ष मोहिनी मिश्रा, नगर परिषद पन्ना अध्यक्ष मीना पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद शर्मा ने सिंचाई परियोजनाओं के लंबित भुगतान पर नाराजगी जताते हुए पात्र लाभार्थियों के दस्तावेज एकत्र कर शीघ्र भुगतान और विस्थापित परिवारों के बेहतर पुनर्वास के निर्देश दिए। उन्होंने पन्ना-देवेन्द्रनगर मार्ग, मड़ला घाटी एवं पन्ना-कटनी सड़क की मरम्मत जल्द पूर्ण कराने को कहा। प्रस्तावित एलिवेटेड रोड और बमीठा-सतना फोरलेन पर भी चर्चा हुई। अवैध शराब बिक्री पर सख्ती, किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति और खराब ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने पर जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button