पन्नामध्यप्रदेश

गुनौर में मेडिकेयर एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन

ईसीजी और शुगर जांच सहित विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था

सुबह 8 से रात 9 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा

गुनौर। क्षेत्र के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिली स्थित पीआईसीएस कॉलेज के पास गुनौर मेडिकेयर एंड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की पहल को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया।

उद्घाटन समारोह में सुशील त्रिपाठी, धनीराम कुशवाहा, सुशील विश्वकर्मा, अंकित, विकास दुबे और धर्मेंद्र तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

केंद्र के संचालक डॉ. पुष्पेंद्र कुशवाहा के अनुसार, उन्हें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने बताया कि सेंटर में मरीजों की सुविधा के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर, रक्तचाप और तापमान की जांच सहित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है।

इसके अतिरिक्त आईवी इन्फ्यूजन, आवश्यक दवाओं और मरीजों की निगरानी के लिए पांच पैरामीटर मॉनिटर की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। केंद्र प्रबंधन के अनुसार, टेली कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

संचालक ने बताया कि सेंटर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होगा। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और अपॉइंटमेंट के लिए मोबाइल नंबर 9009256901 पर संपर्क किया जा सकता है। केंद्र खुलने से स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक जांच और परामर्श की सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button