पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

ककरहटी में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार घायल, दो की हालत गंभीर

पन्ना। जिले के ककरहटी में रिद्धि-सिद्धि पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इनमें से दो की हालत चिंताजनक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल पन्ना में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ककरहटा निवासी 24 वर्षीय भगीरथ राजपूत और 33 वर्षीय आशीष राजपूत मोटरसाइकिल से ककरहटी से अपने गांव ककरहटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से गुनौर की ओर से बरशोभा निवासी 56 वर्षीय चिरोंजी लाल वंशकार अपनी 42 वर्षीय पत्नी भगवती बाई के साथ बाइक से आ रहे थे। रिद्धि-सिद्धि पेट्रोल पंप के पास दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद चारों सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीर ताज मोहम्मद ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने से घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सुधीर सिंह चैहान ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जांच के बाद चिरोंजी लाल वंशकार और भगीरथ राजपूत की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर उपचार के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button