खेलपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

धरमपुर में आयोजित हुआ ऐतिहासिक दंगल

विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता,सतानंद गौतम रहे मुख अतिथि

पन्ना। जिले के धरमपुर में चली आ रही परंपरा के अनुसार धुरिया बाबा के अखाड़े में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पहलवानों के बीच ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता,सतानंद गौतम रहे, भाजपा नेता रामबाबू गौतम की संयोजन में आयोजित इस ऐतिहासिक दंगल में 50 से अधिक पहलवानो मैं अपनी कुश्ती के माध्यम से ताकत दिखाई बड़ी संख्या में मौजूद कुश्ती प्रेमियों को देखकर जैसे ही पहलवान दाव लगाते स्टेडियम शोर से पहलवानों का उत्साह दो गुना हो जाता। मुख्य अतिथि विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने दंगल की तारीफ करते हुए कहा कि पन्ना जिले मैं कई अच्छी पहलवान हुए हैं लेकिन जो धुरिया बाबा के स्थान में दंगल देखने को मिलता है ऐसी कुश्ती कभी नहीं देखी हमारी सरकार ने कुश्ती को लगातार प्रमोट किया है गांव से निकलकर कई पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बन चुके हैं हमारा उद्देश्य खेलो इंडिया के तहत पहलवानों को उचित मंच देना है लेकिन जिस तरीके से यहां कुश्ती के प्रति जुनून देखने को मिलता है शायद ही कहीं हो। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतानंद गौतम ने कहा कि हमारे अजयगढ़ के इलाके में गांव-गांव कुश्ती खेली जाती है, यही कारण है कि इस इलाके के लोग कुश्ती को बहुत प्रेम करते हैं और कई गांव में 50 वर्षों से अधिक हर वर्ष दंगल का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि अजयगढ़ क्षेत्र की लोगों का कुश्ती प्रेम देखकर मन आनंदित हो उठता है इस इलाके में कुश्ती के प्रति ऐसा जुनून है कि पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है भारतीय जनता पार्टी कुश्ती को लगातार प्रोत्साहित कर रही है खिलाड़ियों को जो भी मदद की जरूरत होगी हम अवश्य करेंगे। आज के दंगल में पहिलवान वीर कचेर धरमपुर, समर आरख, साहिल बछोन, लंबी लोला, फूलचंद, शिवमंगल बड़ोखर, समर सिंह जैसे पहलवानों ने कुश्ती दिखाई। जिस अखाड़े में कुश्ती का आयोजन किया गया वह धूरिया बाबा के नाम से फेमस है इस दंगल के साथ इस स्थान का भी विशेष महत्व है करीब 100 वर्ष पूर्व से परंपरा चली आ रही है कि जिस व्यक्ति को भी इलाके कभी सांप काट लेता है वह इस स्थान में अवश्य आता है और उसकी तबीयत ठीक हो जाती है बुजुर्ग बताते हैं कि जो भी सांप के काटने से पीड़ित है वह व्यक्ति इस आश्रम की बाउंड्री के अंदर पहुंच गया उसकी मौत नहीं होती और जहर तत्काल उतर जाता है इसलिए इस स्थान का विशेष महत्व है प्रत्येक वर्ष दशहरे के दूसरे दिन ऐसी ही कुश्ती का आयोजन किया जाता है, उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती इस इलाके में जिस भी व्यक्ति को सांप काटता है तत्काल धर्मपुर की इस स्थान पर आता है। कार्यक्रम में रामबाबू गौतम,पंचम सिंह, बद्री गौतम नन्ना,राकेश साहू , रामस्वरूप विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र मिश्रा इंद्रपाल पांडे, रामप्रताप यादव मुन्नू सिंह शारदा सिंह भूपत विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। रामलीला मंडल धरमपुर की सभी सदस्यइस कुश्ती को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button