करियरपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

बाल विज्ञान कांग्रेस में चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन

पन्ना। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला स्तरीय आयोजन में चिल्ड्रन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल पन्ना की दो छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। 29 अक्टूबर को डाइट सभाकक्ष में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित शोध परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम अजय गुप्ता, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।जिला समन्वयक आर.पी. प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली के अंतर्गत आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है। सीनियर वर्ग में चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा सोफी राइन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने आहार संबंधी आदतों और पोषण की कमियों पर शोध प्रस्तुत किया। इसी विद्यालय की खुशी विश्वकर्मा ने भी राज्य स्तर के लिए चयन हासिल किया। सीनियर वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर के शेख शिवान खान का भी चयन हुआ। जूनियर वर्ग में लिस्यु आनंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की अवनी खरे और गौरवी जाधव चयनित हुईं। विद्यालय संचालक एम.एन. खान, प्राचार्य आर.पी. कुशवाहा और गाइड शिक्षक रामप्रिया सहित समस्त विद्यालय परिवार ने छात्राओं को बधाई दी। संचालक ने बाल दिवस पर चयनित छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button