पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

अजयगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत लगा जनसंवाद शिविर

सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं, 15 दिनों में शिकायतों के निराकरण का आश्वासन

अजयगढ़। नगर परिषद अजयगढ़ परिसर में शुक्रवार 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा केंद्र एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों सहित नागरिकों की विभिन्न समस्याओं पर सुनवाई की गई।

जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में प्राप्त आवेदनों का पंजीयन कर संबंधित विभागों को भेजने और 15 दिनों के भीतर निराकरण कर प्रतिवेदन प्राप्त करने की बात कही गई। अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में टीमों ने भ्रमण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना के तीन हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, एसडीएम आलोक मार्को, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश सिंह, सीएमओ संजय वाल्मीकि, दीपेंद्र तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, अमित यादव, विक्रम बागरी, संजय जैन, भविष्य खरे, एसडीओपी शिवचरण बोहित, अजय मिश्रा, ओमप्रकाश तथा स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डॉ. शोभाराम शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा बिजली, कृषि, आबकारी, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button