पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

पन्ना को आज मिलेगी रेल सेवा की नई सौगात, देवेंद्रनगर से चुरहट के बीच मेमू ट्रेन का शुभारंभ

17 स्टेशनों को मिलेगा रेल संपर्क का लाभ, सांसद वीडी शर्मा के प्रयासों से बुंदेलखंड को नई सुविधा

पन्ना। बुंदेलखंड सहित पन्ना जिले के रेल यात्रियों के लिए शनिवार 24 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है। बताया जाता है कि देवेंद्रनगर से चुरहट के बीच नई मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन सेवा का शुभारंभ आज प्रस्तावित है। इस नई रेल सेवा से पन्ना, सतना और रीवा क्षेत्र के विभिन्न कस्बों के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र को यह नई रेल सुविधा मिलने जा रही है। इसके संचालन से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। नई मेमू ट्रेन देवेंद्रनगर से रवाना होकर फूलवारी, नागौद, बरेठिया, करही, सतना, कैमा, सकरिया, हिनौता रामबन, बगहाई रोड, तुर्की रोड, रीवा, सिलपरा, गोविंदगढ़ (व्हाइट टाइगर), बघवार और रामपुर नैकिन होते हुए चुरहट पहुंचेगी। इस प्रकार देवेंद्रनगर और चुरहट सहित कुल 17 स्टेशनों के यात्रियों को इस रेल सेवा का लाभ मिलेगा। नई ट्रेन से छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन का अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा। सांसद वीडी शर्मा ने नई रेल सेवा की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। नई मेमू ट्रेन के संचालन से क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, व्यापार और दैनिक आवागमन की सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रेन की नियमित समय-सारिणी और परिचालन संबंधी विस्तृत जानकारी रेलवे द्वारा जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button