तकनीकीपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

आईसेक्ट कौशल विकास यात्रा में विद्यार्थियों को दी एआई और रोजगारोन्मुख शिक्षा की जानकारी

पन्ना में विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित

पन्ना। विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा, रोजगार के अवसरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आईसेक्ट द्वारा संचालित कौशल विकास यात्रा 2026 के अंतर्गत गुरुवार को पन्ना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रोफेशनल कंप्यूटर सेंटर एवं नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी परिवेश और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आईसेक्ट के प्रवक्ता आर.के. भारद्वाज ने बताया कि कौशल विकास यात्रा का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की तकनीकों, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और बेहतर शैक्षणिक विकल्पों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही करियर का चुनाव कर सकें, इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि शासकीय आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी सितेश मिश्रा ने आईसेक्ट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि एआई लिटरेसी मिशन विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने और भविष्य के लिए जरूरी कौशल विकसित करने में उपयोगी साबित हो सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता, व्यावहारिक प्रशिक्षण, एआई के उपयोग और करियर निर्माण की संभावनाओं से परिचित कराया गया। उल्लेखनीय है कि आईसेक्ट की कौशल विकास यात्रा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक देशभर में संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से युवाओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button