करियरतकनीकीपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

छत्रसाल शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला संपन्न

पन्ना। छत्रसाल शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना में पुलिस विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे अतिथियों के स्वागत, परिचय एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, मंच संचालन सुश्री मनीषा शर्मा एवं डॉ. अमरजीत साहू द्वारा किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. के. वर्मा ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पी. पी. मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स डॉ. अमरजीत साहू एवं सुश्री मनीषा शर्मा ने जिम्मेदार नागरिकता, नशामुक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर विचार रखे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चैहान ने पुलिस व्यवस्था एवं हेल्पलाइन 112, डीएसपी अजाक पन्ना अरविंद सिंह दांगी ने महिला एवं बाल सुरक्षा तथा कानूनी अधिकारों, रक्षित निरीक्षक पन्ना आदित्य मिश्रा ने यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा एवं साइबर सेल शाखा पन्ना से प्र.आर. आशीष अवस्थी ने साइबर अपराधों से बचाव एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी की रिपोर्टिंग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। व्याख्यान सत्रों के बाद विद्यार्थियों एवं संसाधन व्यक्तियों के मध्य खुली परिचर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे के बाद विद्यार्थियों को पुलिस थाने में शैक्षणिक भ्रमण हेतु थाना कोतवाली पन्ना में पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली, एफआईआर प्रक्रिया, लॉकअप व्यवस्था तथा पुलिस बल के कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं रेडियो शाखा का भ्रमण कराया गया जहाँ पर विद्यार्थियों को डायल 112 एवं सी सी टी व्ही कन्ट्रोल रूम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं डायल 112 वाहन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button