पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

पन्ना के गांधी चैक पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी

पन्ना। कांग्रेस सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न एवं अनुचित व्यवहार के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने पन्ना में विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि राजे परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और गांधी चैक पर सांसद का पुतला दहन कर मामले की निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाया। महिला मोर्चा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि राजे परमार ने कहा कि छात्राओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच के साथ जवाबदेही तय होना आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की बात करने वाले नेताओं को अपनी ही पार्टी के सांसद पर लगे आरोपों को लेकर भी स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को न्याय दिलाने और संबंधित मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। प्रेस विज्ञप्ति में विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति की जांच के बाद 9 अक्टूबर को प्रोफेसर अकोइजम की सेवाएं समाप्त किए जाने के आदेश का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, डॉ. अकोइजम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में आरोपों और संबंधित कार्रवाई को अंतिम रूप से दोष सिद्ध होने के तौर पर नहीं देखा जा सकता। प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि राजे परमार, भाजपा जिला मंत्री संगीता राय, कल्पना यादव, किरण केसरवानी, आशा साहू, नेहा गुप्ता, कविता रैकवार, राजकुमारी लोधी, गीता गुप्ता, सविता चैबे, वर्षा बुंदेला, सुप्रिया बुंदेला, शक्ति शर्मा, रजनी साहू, आकांक्षा राय, आशीष तिवारी, राजेंद्र कुशवाहा, इंजीनियर शशांक वर्मा और रत्नेश पटेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button