Breaking News

नकाबपोश बदमाशों ने किराना दुकानदार को गोली मारने की धमकी देकर की लूटपाट

काली बोलेरो जैसी गाड़ी से पहुंचे 4-5 संदिग्ध

रैपुरा। थाना क्षेत्र में पन्ना-रैपुरा मुख्य मार्ग पर मनकौरा और ताखौरी गांव के बीच स्थित किराना दुकान में सोमवार तड़के लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, काली बोलेरो जैसी गाड़ी से पहुंचे चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर नकदी और सामान लूट लिया। दुकान संचालक रामस्वरूप लोधी 48 वर्ष ने बताया कि सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच वे दुकान के पास सो रहे थे। आहट सुनकर नींद खुली तो बिस्तर के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा था, जबकि अन्य लोग दुकान के भीतर मौजूद थे। बाहर काले रंग की बोलेरो जैसी गाड़ी खड़ी थी। रामस्वरूप के मुताबिक, विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। अंधेरा होने के कारण वे आरोपियों के पास मौजूद कथित हथियार को स्पष्ट रूप से नहीं देख सके। इसके बाद बदमाश सामान समेटकर मोहन्द्रा मार्ग की ओर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, दुकान से करीब 10 हजार रुपये नकद, 30 से 40 लीटर पेट्रोल, बीड़ी के 10 बंडल, राजश्री गुटखा के 15 पैकेट और नमकीन सहित लगभग 30 हजार रुपये का सामान ले जाया गया। सुबह करीब सात बजे उनके बेटे ने रैपुरा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button