धर्मपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

मां की भक्ति में सराबोर पवई, दुल्हन-सी सजीं गलियां, पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु

रंग-बिरंगी रोशनी और मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र

पवई। शारदीय नवरात्र के अवसर पर पवई नगर मां जगत जननी की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है। नगर के वार्डों से लेकर गली-मोहल्लों तक सजे दुर्गा पंडाल और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाती सड़कें उत्सव की रौनक बढ़ा रही हैं। आकर्षक सजावट और मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पूरा नगर दुल्हन की तरह सजा दिखाई दे रहा है। नगर की विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों ने पंडालों को विशेष रूप से सजाया है। शाम ढलते ही विद्युत रोशनी से जगमगाते पंडालों की छटा देखते ही बनती है। कहीं कलात्मक सजावट तो कहीं सजीव झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सुबह से देर रात तक परिवार सहित माता रानी के दर्शन करने वालों का सिलसिला जारी है। विभिन्न पंडालों में प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की जा रही है। विशेषकर शाम की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। घंटियों की गूंज, भक्ति गीतों और ‘जय माता दी’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। नवरात्र के उल्लास में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे हैं। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button