तकनीकीपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

देवेंद्रनगर बांध में डूबने से दो युवकों की मौत, तीन घायल

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर पहुंचा स्थानीय प्रशासन

देवेंद्रनगर। जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन करते समय गहरे पानी में जाने से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक डूबते-डूबते बच गए और घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांध में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रतिमा को पानी के अंदर ले जाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए स्थानीय गोताखोरों ने प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों युवक गहराई में समा गए। इस दौरान उनके तीन अन्य साथी भी डूबने की स्थिति में आ गए, जिन्हें बचा लिया गया। हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान आयुष अग्रवाल (18 वर्ष), पिता शेष अग्रवाल, निवासी वार्ड क्रमांक 12, देवेंद्रनगर तथा कृष्णा सोनी (25 वर्ष), पिता नारायण दास सोनी, निवासी वार्ड क्रमांक 12, देवेंद्रनगर के रूप में हुई है। घायलों में साहिल तिवारी, पिता डॉ. विनोद तिवारी, निवासी हिनौता, वर्तमान निवासी देवेंद्रनगरय हरिओम द्विवेदी, पिता कृष्णकांत द्विवेदी, निवासी वार्ड क्रमांक 02, देवेंद्रनगर तथा करण सोनी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद नगर में शोक की लहर है। प्रषासन ने की अपील कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से बचें और सुरक्षा व्यवस्था का पालन करें। बच्चों एवं युवाओं को पानी की गहराई का अंदाजा लगाए बिना विसर्जन के लिए पानी में नहीं उतरना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button