पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

धान उपार्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

10 दिसंबर से खरीदी प्रस्तावित, परिवहन व्यवस्था पर विशेष जोरय ट्रकों का सत्यापन और कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश

पन्ना। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान, ज्वार और बाजरा उपार्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर हर्ष सिंह ने मंगलवार को जिला उपार्जन समिति की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने किसान पंजीयन, पिछले वर्ष के उपार्जन और भंडारण की जानकारी लेते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। जिले में आगामी 10 दिसंबर से उपार्जन कार्य प्रस्तावित है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर वारदाना, तौल व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। ओपन कैप और मिलिंग के संबंध में भी निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने परिवहन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित निगरानी और विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने परिवहनकर्ता संजय मित्तल से परिवहन योजना की जानकारी ली और ट्रकों के नंबर उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही वाहनों का आरटीओ के माध्यम से सत्यापन कराने तथा परिवहन व्यवस्था की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के तत्वावधान में जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक आयोजित हुई। इसमें किसानों को फसल ऋण वितरण, रकबे के अनुसार फसल उत्पादन, ऋण अदायगी, पशुपालन एवं मत्स्यपालन गतिविधियों के विस्तार, फसल बीमा और कोऑपरेटिव बैंक में खाते खुलवाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर अनुराग गुर्जर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button