पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

मुक्तिधाम में छाया, पानी और बैठने तक की व्यवस्था नहीं, सुप्रिया बुंदेला ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

बड़ी देवी मंदिर के पास स्थित मुक्तिधाम में सुविधाएं बढ़ाने की मांग

पन्ना। नगर के धाम मोहल्ला स्थित बड़ी देवी मंदिर के समीप बने मुक्तिधाम में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर वार्डवासियों ने विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। बुधवार को सुप्रिया बुंदेला के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 7, 8 और 9 के नागरिकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर मुक्तिधाम परिसर में छायादार शेड का निर्माण, स्वच्छ पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था कराने का आग्रह किया। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मुक्तिधाम तीनों वार्डों के निवासियों के लिए प्रमुख अंतिम संस्कार स्थल है। यहां प्रतिदिन आवश्यकता के अनुसार शोकाकुल परिवार और उनके परिचित पहुंचते हैं, लेकिन परिसर में पर्याप्त छाया, पेयजल और बैठने की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से गर्मी और बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले बुजुर्गों, महिलाओं एवं अन्य नागरिकों को असुविधा होती है। सुप्रिया बुंदेला ने विधायक का ध्यान इस जनहित से जुड़ी समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए कहा कि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसर पर शोकाकुल परिवारों को कम से कम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनसेवा उनका प्रमुख संकल्प है और मुक्तिधाम में व्याप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाना चाहिए। वार्डवासियों ने मांग की कि मुक्तिधाम में स्थायी छायादार शेड, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और नागरिकों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान विकसित किया जाए, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. जगदीश कुमार खरे, बिंदु खरे, अशोक कुमार खरे, संतोष खरे, अंचल खरे, आदित्य बुंदेला, महेश खरे, नरेश ओमरे, श्यामलाल कुशवाह, सखी नामदेव, राजू नामदेव, मनोज नामदेव, नरेंद्र मिश्रा, रमेश चैरसिया, अशोक चैरसिया, शिवाकांत कुशवाहा, छोटेलाल ओमरे, जय चैरसिया, ऋषभ खरे और शिवम नामदेव सहित वार्ड क्रमांक 7, 8 एवं 9 के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button