रोचक हुआ अधिवक्ता संघ चुनाव, 9 में 5 अध्यक्ष प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस
4 पदों के लिए होगा मतदान, तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित

राजेश दीक्षित और अषोक सक्सेना के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद
पन्ना। जिला अभिभाषक संघ पन्ना के वर्ष 2026-2028 के द्विवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत मंगलवार 27 अक्टूबर को निर्वाचन अधिकारी विनय सिंह पूनिया एवं उप निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद असलम खान ने विभिन्न पदों पर नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत प्रत्याषियों की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए जहां 9 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, वहीं नाम वापसी के दौरान 5 प्रत्याषियों ने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद अब सिर्फ 4 प्रत्याषी ही चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में सबसे अधिक चर्चा निवर्तमान प्रत्याषी रहे राजेष तिवारी और युवा अधिवक्ता देवेन्द्र खरे टिक्कू की रही। दोनों प्रत्याषियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद थी, लेकिन नाम वापसी के दौरान दोनों ने अपने नाम वापस ले लिए। इनके साथ अरविंद कुमार खरे, राम भगत पटेल एवं धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने भी अपने नाम वापस लेकर सब को हैरान कर दिया। अधिवक्ता संघ चुनाव में अब अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याषी ही मैदान में है। इन में अषोक कुमार सक्सेना, राजेष दीक्षित, शारदा प्रसाद सिंगरौल एवं विद्याधर त्रिपाठी शामिल है। कुल मिलाकर अब इन प्रत्याषियों के बीच ही चुनावी घामसान देखने को मिलेगा। अषोक सक्सेना पूर्व में भी अध्यक्ष रहे चुके हैं, वहीं राजेष दीक्षित लगातार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। इनके अलावा निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जारी सूचना के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर पप्पी पटेल एवं श्रीमती साक्षी दुबे के बीच मुकाबला होगा। वहीं सचिव पद पर मनोज कुमार सोनी, राहुल खरे और उदय त्रिपाठी आमने-सामने हैं। संयुक्त सचिव पद पर प्रमोद कुमार सिंह और पंकज कुमार गर्ग के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती नीलम सिंह बुन्देला तथा पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर संजय अहिरवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनके साथ ही जिला अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी में कैलाश कुमार गुप्ता (मोदी), रामखिलावन सेन, सुनील कुमार द्विवेदी, अरुण प्रकाश मिश्रा, अंशु शर्मा, अनुपम त्रिपाठी, मृगेन्द्र सिंह गहरवार, अजय कुमार पटेरिया, प्रवीण कुमार खरे एवं सौरभ कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। 4 पदों के लिए 5 नवम्बर को वोटिंग होगी और इसी दिन परिणामों की घोषणा भी की जायेगी। नाम वापसी के बाद अब अधिवक्ता संघ का चुनाव और रोचक होता नजर आ रहा है।




