पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा में युवा निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका- करनजीत सिंह परमार

दिल्ली प्रदर्शन से लौटे युवा नेता ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

पन्ना। दिल्ली में आयोजित आंदोलन में शामिल हुए पन्ना जिले के युवा नेता करनजीत सिंह परमार ने चुनाव प्रक्रिया और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए युवाओं से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए परमार ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार है और जनता के मत से ही सरकार का गठन होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में मतदाता सूचियों से नाम काटे जाने और कथित वोट चोरी के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाते हुए युवाओं से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। परमार ने दिल्ली में हुए प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल युवाओं, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ पुलिस ने बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। परमार ने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button