पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

कल पन्ना आयेंगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

पन्ना। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 24 अक्टूबर को पन्ना जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। श्री सिंघार सतना से चलकर 11ः30 बजे पन्ना सर्किट हाउस पहुंचेंगे। तत्पश्चात अजयगढ़ तहसील अंतर्गत मझगांय बांध में विस्थापन की राशि को लेकर विगत 42 दिनों से चल रहे आंदोलन में शामिल होंगे तथा पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात वापस पन्ना पहुंचेंगे तथा स्थानीय पत्रकारों से एवं कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में मुलाकात करेंगे रात्रि विश्राम पन्ना में ही करेंगे। 25 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष कटनी के लिए रवाना होंगे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button