पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

कैट मध्यप्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह, पन्ना के पदाधिकारियों ने ली संगठन की शपथ

भोपाल में मुख्यमंत्री के आतिथ्य में आयोजन, जिला अध्यक्ष मनोज केशरवानी सहित पन्ना टीम ने की शिरकत

पन्ना। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं महासम्मेलन राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस प्रादेशिक आयोजन में पन्ना जिले के पदाधिकारियों ने भी शामिल होकर जिले का प्रतिनिधित्व किया। भोपाल में आयोजित समारोह में पन्ना से जिला अध्यक्ष मनोज केशरवानी और जिला महामंत्री योगेश जड़िया विशेष रूप से शामिल हुए। इनके साथ कैट के प्रदेश संयुक्त अध्यक्ष गोविंद असाटी व प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पदाधिकारियों को संगठन और व्यापारी समाज के हित में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री ने कैट के प्रदेशव्यापी अभियान ‘समृद्ध व्यापारी से समृद्ध मध्यप्रदेश’ का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश के सभी 55 जिलों के बाजारों से लाई गई मिट्टी से निर्मित ‘समृद्धि महाकलश’ मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। अभियान के तहत अगले एक वर्ष में प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों और 55 जिलों में करीब 22 लाख व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। समारोह से लौटे पन्ना जिला अध्यक्ष मनोज केशरवानी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने व्यापारी समाज को प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बताया है। पदाधिकारियों ने कहा कि अब पन्ना जिले में भी इस अभियान के तहत अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ा जाएगा और स्थानीय बाजारों व व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। कार्यक्रम में कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, मध्यप्रदेश के चेयरमैन सुनील अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, कार्यक्रम संयोजक राजीव बड़ेरिया व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button