तकनीकीधर्मपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

मंदिर की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन ने मुक्त कराई जमीन

बिरसिंहपुर में राजस्व दल और पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया अवैध कब्जा

पवई। ग्राम बिरसिंहपुर स्थित श्री श्री 108 श्री सर्वेश्वर नाथ मंदिर की शासकीय भूमि को प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। मंदिर की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया और भूमि को मंदिर के उपयोग के लिए सुरक्षित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर की आराजी क्रमांक 641 की शासकीय भूमि पर राममिलन पिता सदैया चौधरी द्वारा अतिक्रमण किया गया था। मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मौके से अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम पवई  समीक्षा जैन एवं तहसीलदार रत्न राशि  पांडेय के निर्देशन में राजस्व दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर मंदिर के उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया। प्रशासन ने मौके पर संबंधित पक्ष को भविष्य में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी। कार्रवाई के बाद मंदिर की भूमि को सुरक्षित रखने की दिशा में प्रशासन ने कदम उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button