तकनीकीपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य
जन शिक्षा केंद्र कन्या अमानगंज में 856 नवसाक्षरों ने दी साक्षरता परीक्षा

अमानगंज। जन शिक्षा केंद्र कन्या अमानगंज अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत कुल 856 नवसाक्षर परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी साक्षरता का मूल्यांकन कराया। परीक्षा के दौरान जन शिक्षक शिवाकांत पांडे एवं साक्षरता समन्वयक संत कुमार कुशवाहा द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था एवं संचालन का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली गई। साक्षरता परीक्षा का उद्देश्य नवसाक्षरों के ज्ञान, पढऩे-लिखने एवं सीखने की क्षमता का आकलन करना तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩा है। जन शिक्षा केंद्र अंतर्गत बड़ी संख्या में नवसाक्षरों की सहभागिता साक्षरता अभियान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह को दर्शाती है।




