पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

पंचायत विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सरपंच प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

पन्ना ग्राम पंचायतों को अधिक सक्षम, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत पन्ना के तत्वावधान में शनिवार को जिला स्तरीय सरपंच प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, परियोजना अधिकारी पियूष मिश्रा, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन जयंती अहिरवार सहित सहयोगी एनजीओ के ज्ञानेन्द्र तिवारी, रामप्रताप प्रजापति लेखाधिकारी, प्रमोद शुक्ला जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन, मृदुल श्रीवास्तव, सीनियर डेटा मैनेजर, एस.एन.गर्ग, पंचायत समन्वय अधिकारी तथा जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक व संबंधित विभागीय अमला उपस्थित रहा।


कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने जल जीवन मिशन, आजीविका मिशन, स्वच्छता मिशन, पंचायती राज अधिनियम एवं विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एण्ड आजीविका मिशन  पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण सत्र में अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा समस्त सरपंचगण, सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों से आपसी समन्वय के साथ ग्रामों के समेकित विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण की कार्यप्रणाली, पात्र परिवारों को 125 दिन के वैधानिक रोजगार की व्यवस्था तथा ग्रामीण विकास के चार प्रमुख प्राथमिकता क्षेत्रोंकृजल सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका से जुड़ी अवसंरचना और जलवायु मौसमी चुनौतियों से जुड़े कार्यों के नियोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी प्रकार स्वच्छ परिवेश, सुरक्षित कचरा निस्तारण, नियमित सफाई, ग्रे-वाटर प्रबंधन विषयों के साथ साथ सभी सरपंचों, सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को पंचायतराज के विभिन्न प्रावधानों, अधिनियमों, आय के श्रोतों, विकास कार्यों  नियमों तथा अभिलेख संधारण व पारदर्शिता के विषय में व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
सत्र के दौरान सरपंचगण के साथ संवाद कर मैदानी चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधानों पर भी चर्चा की गई तथा ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और तकनीकी अमले के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button