पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क
वाहन चेकिंग अभियान में 30 वाहनों की जांच, छह पर चालानी कार्रवाई

पन्ना। जिले में यातायात नियमों और निर्धारित वाहन मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग द्वारा दो दिवसीय सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के दौरान कुल 30 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर छह वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा इन वाहनों से कुल 21 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। जिला परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वाहन चेकिंग अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




