पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

सिमरिया पुलिस ने कार से पकड़ी 225 लीटर अवैध शराब, 5.95 लाख का मशरूका जब्त

20 पेटियों और सीट कवर में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब

पन्ना। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिमरिया थाना पुलिस ने एक बलेनो कार से 225 लीटर देशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 95 हजार रुपये और कार की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 5 लाख 95 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलेनो कार क्रमांक एमपी 17 सीसी 5385 से अवैध शराब अमानगंज की ओर ले जाई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सिमरिया पुलिस ने कार को रोककर कार्रवाई की। इस दौरान चालक मौका पाकर भाग निकला, जबकि वाहन में मौजूद एक किशोर को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। तलाशी के दौरान कार में खाकी रंग की 20 पेटियां मिलीं, जिनमें प्रत्येक में 50 क्वार्टर देशी प्लेन शराब रखी थी। इनकी कुल मात्रा 180 लीटर और कीमत 76 हजार रुपये बताई गई। इसके अतिरिक्त नीले-काले रंग के सीट कवर में छिपाकर रखे गए 250 क्वार्टर भी बरामद हुए। इनकी मात्रा 45 लीटर और कीमत 19 हजार रुपये आंकी गई। इस तरह पुलिस ने कुल 1250 क्वार्टर शराब, मात्रा 225 लीटर, सहित परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की है। सिमरिया थाने में अपराध क्रमांक 431ध्26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चैहान और पवई एसडीओपी शिवा पाठक के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में प्रभारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक नवीन कुमार चैरसिया, आरक्षक श्याम सिंह, अंकित पटेल, अजय प्रजापति और रामजी पटेल की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button