धर्मपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

सलेहा में मां दुर्गा और मां काली की मनमोहक झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

सलेहा। नगर में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा और मां काली की मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आजाद चैक सलेहा में मां दुर्गा की भव्य एवं आकर्षक झांकी सजाई गई है, वहीं नया बस स्टैंड सलेहा में मां काली की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। मां के दर्शन करने के लिए सलेहा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दोनों स्थानों पर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हुए परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और माता रानी के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button