पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क
संविधान दिवस पर किया गया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

पन्ना: शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष भी 26 नवम्बर को उत्साहपूर्वक संविधान दिवस मनाया गया। गुरुवार को भारतीय संविधान अंगीकार करने के 77 वर्ष पूर्ण हुए। इस मौके पर कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया गया। जिला पंचायत कार्यालय सहित अन्य शासकीय संस्थाओं में भी संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन हुआ।शैक्षणिक संस्थाओं में भारतीय संविधान पर केन्द्रित प्रतियोगिताओं और अन्य विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।




