कांग्रेस ने मनाई पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती, बाल दिवस के रूप में किया याद

पन्ना। आज 14 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा भवन पन्ना में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनके जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू जी का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था, इसी कारण उनका जन्मदिवस पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के जिलाध्यक्ष अनीस खान, जिला संगठन महासचिव राज बहादुर पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान, जिला संगठन महासचिव राजबहादुर पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष पन्ना श्रीमती रमा बुंदेला, महासचिव जगदेव सिंह, सचिव सौरभ पटेरिया, अल्पसंख्यक अध्यक्ष कदीर खान, सुरेंद्र सिंह ठाकुर आदिवासी कांग्रेसी अध्यक्ष, सेवादल पदाधिकारी राहत अली, ब्रजेन्द दुबे, वासुदेव बुंदेला, श्रीमती आस्था तिवारी, श्रीमती विमला सिंगरौल, श्रीमती जनका वाई, युवक विधानसभा फैज, फैयाज, वेदान्त मिश्रा, अजय बाजपेयी, कमलेश गुप्ता, केशरी अहिरवार, ब्रजेन्द्र यादव, मानवेन्द्र सिंह, राजाजी बुंदेला, आनंद बुंदेला, नवल सिंह, नीलू सिंह, रोहित सिंह, टाई राजा, माधव सोनकर, कमतू, विवेक पाठक, जय शंकर उपाध्याय सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कांग्रेस परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।




