धर्मपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

गुनौर में निकली 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा, माता के जयकारों से गूंज उठा नगर

गुनौर। नवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को गुनौर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां सपतदेवी धाम में महाआरती की 11वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 151 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और माता रानी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। मां सपतदेवी लोक कल्याण समिति गुनौर एवं पण्डाजी के तत्वावधान में आयोजित चुनरी यात्रा दोपहर दो बजे पतारिया माता मंदिर से प्रारंभ हुई। श्रद्धालु माता की 151 मीटर लंबी चुनरी को हाथों में थामकर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा नगर के पारंपरिक मार्गों से होते हुए बालाजी मंदिर पहुंची और वहां से पुनः पतारिया माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। समिति के अनुसार, पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव के अंतर्गत 18 अक्टूबर रविवार को महाआरती की 11वीं वर्षगांठ पर कन्या भोजन, विशाल भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं माता को छप्पन भोग अर्पित करने का आयोजन किया जाएगा। वहीं 19 अक्टूबर सोमवार को नवमी के अवसर पर पारंपरिक जवारे कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु माता के दरबार में जवारे अर्पित करेंगे। महोत्सव का समापन 20 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 10 बजे जलविहार कार्यक्रम के साथ होगा। आयोजक मां सपतदेवी लोक कल्याण समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से हर्रहाही रोड स्थित मां सपतदेवी धाम पहुंचकर सपरिवार दर्शन करने एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button