दशहरे पर कांग्रेस कार्यालय में जला सीईसी ज्ञानेश कुमार का रावण रूपी पुतला
वोट चोरी के आरोपों के चलते कांग्रेस ने किया प्रतिकात्मक विरोध

पन्ना। दशहरे के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना द्वारा लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक रावण रूपी पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा भवन, पन्ना में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने मताधिकार की स्वतंत्रता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के वोट का महत्व है और मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से “वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” का संदेश देते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान, पूर्व विधायक पन्ना श्रीकांत दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा, रामओतार तिवारी, पुरुषोत्तम जाड़िया, राज बहादुर पटेल, राकेश गर्ग, श्रीमती रमा बुंदेला, श्रीमती नाजरा बेगम, स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, अंकित शर्मा, कदीर खान, बृजेंद्र यादव, सत्यजीत सिंह परमार, करनजीत सिंह परमार, सरदार यादव, श्रीमती रहीमा खातून, श्रीमती विमला सिंगरौल, रामदास जाटव, रियासत खान, नरेंद्र वंशकार, रोशन कुमार कोरी, कामिल खान, मो. फयान, विश्राम कोरी, अल्लन खान, फिरोज खान रज्जन यादव, सूरज महाराज उपस्थित रहे।



