पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

न्यू सत्य निकेतन स्कूल देवेंद्रनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्री-दीपावली

रंगोली एवं दीया सजाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देवेंद्रनगर। नगर के न्यू सत्य निकेतन विद्यालय में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में प्री-दीपावली उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एवं दीया (दीपक) सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्राओं शिवानी पटेल, आंशिकी पटेल, अनन्या पटेल, राधिका पटेल, अन्वि वर्मा एवं प्रतिज्ञा लोधी के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दीया सजाओ प्रतियोगिता में अजय यादव ने प्रथम, हर्ष पटेल ने द्वितीय तथा मन्या नामदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक मुकेश पटेल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश पटेल ने बच्चों को दीपावली पर्व के महत्व, उसकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं तथा दीपोत्सव को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आपसी सहयोग एवं भारतीय संस्कृति के प्रति उत्साह का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button